ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 03 May 2022

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया जौहल मार्केट कार स्नैचिंग केस, हथियार व वाहन समेत एक गिरफ्तार

Jalandhar Commissionerate Police solves Johal Market car snatching case, one arrested with arms and vehicles
Jalandhar Commissionerate Police solves Johal Market car snatching case, one arrested with arms and vehicles
[metaslider id=711] जालंधर : जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जौहल मार्केट में कार छीनने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि पुलिस ने मानवीय और वैज्ञानिक पहलुओं के साथ जांच करके मामले को ट्रेस किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल की शाम करीब 7.56 बजे जौहल मार्केट के पास सांझा चुल्ला से एक हुंडई क्रेटा कार बंदूक के बल पर छीन ली गई थी। इसके बाद पुलिस उपायुक्त जसकरनजीत सिंह तेजा, एडीसीपी-2 हरपाल सिंह रंधावा और सहायक पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई। वहीँ पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर मोगा जिले के गांव डौलेवाला निवासी रछपाल सिंह उर्फ ​​भोला को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया आरोपितों के खिलाफ शाहकोट और कोट इस्से खां थाने में एनडीपीएस एक्ट और स्नैचिंग की धाराओं के तहत दो मामले पहले से ही लंबित हैं। आरोपित का भाई दयाल सिंह पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत सलाखों के पीछे है और उसकी मां बलजिंदर कौर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपित मनजिंदर सिंह उर्फ ​​कालू और लखविंदर सिंह उर्फ ​​लक्खू की भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपितों से छीनी गई कार के साथ एक देसी कट्टा और पांच कारतूस भी बरामद किए गए है। इस मोके पर पुलिस उपायुक्त जसकिरनजीत सिंह तेजा, एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल एवं अन्य भी उपस्थित थे। [metaslider id=9106]