Wednesday, 30 June 2021
Jalandhar
जालंधर में भयंकर गर्मी में बत्ती गुल होने से लोगों के छूटे पसीने, अब रोज लगेगा डेढ़ घंटे का कट
[metaslider id="711"]
जालंधर : गर्मियों में बिजली की खपत अधिक बढ़ जाने से बुधवार दिन में पावरकॉम की ओर से पूरे शहर में पावरकट लगाया गया। इससे पहले बीते दिन भी लोगों को ब्लैक आउट का सामना करना पड़ा था, शहर में 8:45 शाम को लाइट गयी और 9:30 लाइट आयी। । पावरकट लगने से गर्मी में लोग बेहाल हो गए। अचानक बिजली की डिमांड बढ़ जाने से पावरकाम को पावरकट लगाना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला हेड आफिस से आदेश जारी हुए है कि बिजली की खपत को बचाने के लिए रोजाना डेढ़ घंटे का पावरकट लगाया जाए। बुधवार को तीन बजे शहर में पावरकट लगा, जिसके बाद शहर वासी गर्मी से बेहाल हो गए।
[metaslider id="1461"]
अचानक पावरकट लगाना इसलिए जरूरी है कि राज्य बिजली संकट से जूझ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ घरों में एसी लगने से बिजली का लोड अधिक बढ़ गया है। लोगों ने पावरकॉम से मंजूरी लिए बिना लोड बढ़ा रखा है। ग्रिड संचालकों को हिदायत जारी किए हुए है आदेश आते ही कट लगाए गए। बढ़ती गर्मी के साथ लोड अधिक बढ़ गया है। एसी का लोड भी अधिक बढ़ गया है जो फीडर पर पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मंजूरी बिना लोड बढ़ रखा है। मानसून में भी देरी हो रही है।
[metaslider id="9199"]
source link