ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 30 May 2026

फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या

फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत की फगवाड़ा में एलपीयू के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में उक्त कार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के निकट लावारिस हालत में बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कार सवार व्यक्ति किसी की हत्या करने के बाद फरार हुए हैं। बरामद वाहन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।