Sunday, 14 July 2024
Jalandhar
जालंधर : उपचुनाव जीतने के बाद अब मोहिंदर भगत बनेंगे AAP सरकार में मंत्री !
जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर वेस्ट से उप चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को मुख्यमंत्री मान द्वारा मंत्री पद दे दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मोहिंदर भगत को खेल मंत्रालय मिलेगा । बता दे उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व विधायक और बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37325 वोटों के भारी अंतर से हराया था।
जानकारी अनुसार मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मोहिंदर भगत आने एक-दो दिनों में मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय भी मांगा है।