Saturday, 24 May 2025
Jalandhar
जालंधर : आप पार्टी के MLA रमन अरोड़ा की कोर्ट में पेशी, विजिलेंस को मिली इतने दिन की रिमांड
जालंधर : सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन अरेस्ट किया गया। मिली जानकारी अनुसार वहीं दूसरी ओर आज दोबारा पुलिस रमन अरोड़ा के घर पहुंची थी।
[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां विजिलेंस ने रमन अरोड़ा का 10 दिन का रिमांड मांगा। लेकिन कोर्ट ने रमन अरोड़ा की रिमांड 5 दिनों के लिए विजिलेंस को सौंपी। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान रमन अरोड़ा और विजिलेंस की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले है। जिसके चलते जल्द कई अधिकारियों पर विजिलेंस की टीम शिकंजा कस सकती है।