ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 04 August 2024

Jalandhar : थाना 8 के क्षेत्र में पड़ते शंकर गार्डन में गली में खड़ा बाइक हुआ चोरी , चोर CCTV में कैद

Jalandhar : थाना 8 के क्षेत्र में पड़ते शंकर गार्डन में गली में खड़ा बाइक हुआ चोरी , चोर  CCTV में कैद

जालंधर : जालंधर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। खबर है कि थाना 8 के क्षेत्र में पड़ते शंकर गार्डन में गली में खड़ा बाइक चोर चुरा ले गए। वहीँ पास में लगे CCTV में चोर कैद हुए है। जानकारी देते पीड़ित सुनील कुमार निवासी दादा कॉलोनी ने बताया वह 3 अगस्त 2024 को शंकर गार्डन नज़दीक RP मेमोरियल स्कूल में अपने काम से गया था जब वह बाहर आया तो देखा कि उसका स्प्लेंडर बाइक PB 08 BL 0425 वहां मौजूद नहीं था। इधर उधर ढूंढ़ने के बाद पता चला की बाइक चोरी हो गया है।

सुनील ने बताया इस बाबत थाना 8 की पुलिस के पास शिकायत दर्ज़ करा दी है। बता दे वहां आस पास ही लगे CCTV कैमरा में चोर कैद हुए है। पुलिस का कहना है जल्द ही चोरी हुए बाइक को तलाश कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा