Tuesday, 10 November 2026
Punjab
जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
पंजाब : जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी गई है। भुल्लर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाई-बहनों की ओर से मुझे पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए कहे जाने के बारे में पता चला है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई-बहनों का मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं। आपकी भावनाओं, प्यार और सम्मान के आगे मैं अपना शीश झुकाता हूं। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई-बहनों का मैं जीवनभर ऋणी रहूंगा। जिन भाई-बहनों ने हर समय मेरा साथ दिया और अपना प्यार व विश्वास बनाए रखा, उन सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।