Monday, 16 August 2021
Politics
जगबीर बराड़ शिरोमणि अकाली दल में हुए शामिल , सुखबीर बादल ने उन्हें जालंधर कैंट क्षेत्र से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल-बसपा का उम्मीदवार घोषित किया
[metaslider id="711"]
जालंधर : पूर्व विधायक जगबीर बराड़ सोमवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए । उनके सौगात के लिए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ख़ास तौर पर जालंधर पहुंचे। जगबीर बराड़ को पार्टी में शामिल करने के बाद सुखबीर बादल ने उन्हें जालंधर कैंट क्षेत्र से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अकाली दल-बसपा का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। जिक्रयोग है जगबीर बराड़ 2007 में अकाली दल की ही टिकट पर जालंधर कैंट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2014 में कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली थी ।
[metaslider id="1461"]
लेकिन 2017 में परगट सिंह को जालंधर कैंट से टिकट मिलने के बाद से वह कांग्रेस से नाराज़ चल रहे थे। वहीँ जगबीर बराड़ ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा सोनिया गांधी उन्हें प्रधान तो बना सकती है, लेकिन कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा सिद्धू का व्यवहार गंभीर नहीं है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि अंदरुनी तौर पर कांग्रेस दो हिस्सों (कैप्टन व सिद्धू गुट) में बंट चुकी है।
[metaslider id="9199"]