ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 11 September 2022

द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 की उम्र में निधन

Jagatguru Shankaracharya of Dwarka Peeth Swami Swaroopanand Saraswati dies at the age of 99
Jagatguru Shankaracharya of Dwarka Peeth Swami Swaroopanand Saraswati dies at the age of 99
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] मध्यप्रदेश  : खबर है कि द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 की उम्र में रविवार को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में निधन हो गया। उनके शिष्य ने बताया कि वह द्वारका, शारदा एवं ज्योतिश पीठ के शंकराचार्य थे और पिछले एक साल से अधिक समय से बीमार चल रहे थे। [metaslider id=25498] वहीँ शिष्य दण्डी स्वामी सदानंद ने कहा, ‘‘स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने तपोस्थली परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली।'' उन्होंने कहा कि ज्योतिष एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितम्बर 1924 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दिघोरी गांव में हुआ था। उन्होंने बताया कि सरस्वती नौ साल की उम्र में अपना घर छोड़ कर धर्म यात्राएं प्रारंभ कर दी थी और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल में रखा गया था। [metaslider id=1461]