Friday, 12 February 2021
Lifestyle
Google Map की होगी छुट्टी, भारत को मिलेगा ये स्वदेशी नेविगेशन ऐप, ISRO का ऐलान
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली ( जय धीर ): भारत को अपना खुद का नेविगेशन ऐप मिलेगा। साथ ही मैपिंग पोर्टल और भू-स्थानिक डेटा सर्विस उपलब्ध होगी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने लोकेशन एंड नेविगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर MapMyIndia के साथ मिलकर एक साझेदारी की है, जो भारत को स्वदेशी नेविगेशन सर्विस उपलब्ध कराएगी। सूत्रों की जानकारी के अनुसार MapmyIndia के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्ट्र रोहन शर्मा ने कहा कि इसरो की तरफ से सैटेलाइट इमेज और ऑब्जर्वेशन डेटा उपलब्ध कराएगा।
[metaslider id="9199"]
जबकि MapmyIndia डिजिटल तरीक से सर्विस उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे में यूजर को नेविगेशन सर्विस, मैप और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए विदेशी संस्थाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रोहन शर्मा ने कहा कि अब आपको Google Map, Google Earth की जरूरत नहीं रहेगी।
source link
source link