Friday, 25 August 2023
National
ISRO ने रोवर ‘प्रज्ञान' का चंद्रमा की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो किया जारी, देखें वीडियो
नेशनल न्यूज़ : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान' के लैंडर ‘विक्रम' से बाहर निकलने और इसके चंद्रमा की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो शुक्रवार को जारी किया। इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर यह वीडियो साझा करते हुए संदेश लिखा, ‘‘... और चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला।''
https://twitter.com/isro/status/1694713817916473530?s=20
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रयान-3 के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) से ली गई उसकी तस्वीर भी जारी की। इसरो ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘... चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर की तस्वीरें लीं।
[metaslider id=25498]