ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 February 2025

IPL 2025: IPL फैंस को बड़ा झटका , अब IPL देखने के लिए JioHotstar को देने होंगे इतने रुपये

IPL 2025:  IPL फैंस को बड़ा झटका , अब IPL देखने के लिए JioHotstar को देने होंगे इतने रुपये

स्पोर्ट्स न्यूज़ : क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। जियो और स्टार इंडिया के मर्जर से एक नया प्लेटफॉर्म बना है- JioHotstar। इसके तहत जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार मिलकर जियोहॉटस्टार बन गए हैं। यह शुक्रवार को लॉन्च हुआ। इसके मनोरंजन और लाइव स्पोर्ट्स के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं, लेकिन अब आईपीएल देखने का तरीका बदलने वाला है। वहीँ अब आईपीएल मैच फ्री में देखने का विकल्प खत्म हो गया है।

मैच देखने के लिए देने होंगे पैसे रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिना सब्सक्रिप्शन के फैंस अब सिर्फ कुछ मिनट तक ही आईपीएल 2025 के मैच देख पाएंगे। इसके बाद उन्हें सब्सक्रिप्शन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां 149 रुपये से शुरू होने वाले प्लान उपलब्ध होंगे।

आईपीएल 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग अब पूरी तरह से पेवॉल (सशुल्क) के पीछे होगा। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद, इस सीजन से फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा समाप्त कर दी गई है। फैंस को पूरे मैच देखने के लिए निश्चित शुल्क चुकाना होगा। फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हुई खत्म जियोसिनेमा ने साल 2023 से पांच साल के लिए आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए थे, जिसके तहत जियो यूजर्स को फ्री में मैच देखने की सुविधा दी गई थी। हालांकि, अब आईपीएल 2025 से फैंस को अपनी जरूरत के मुताबिक सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।