Sunday, 07 March 2021
Sports
IPL 2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : IPL के 14वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने रविवार को शेड्यूल की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में ही होगा। करीब दो साल बाद देश में आयोजित होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है।
[metaslider id="9199"]
आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी, जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स की टीम से होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। यही नहीं टूर्नामेंट के सभी प्ले ऑफ मुकाबले भी इसी मैदान में खेले जाएंगे।Â
[metaslider id="5345"]
source link