ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 February 2021

चीन में इंटरनेट मीडिया पर सख्ती बढ़ी, ब्लॉगर्स और इंफ्लुएंसर्स को कुछ भी लिखने से पहले लेनी होगी अनुमति

Internet media tightens in China, bloggers and influencers need permission before writing anything
Internet media tightens in China, bloggers and influencers need permission before writing anything
[metaslider id="711"] चीन में लोगों की आवाज को किस तरह दबाया जाता है, यह किसी से छिपा नहीं है। अब बीजिंग इंटरनेट मीडिया पर ब्लॉग के माध्यम से सुनाई देने वाली आवाज को कुचलने के लिए नया कानून लाने वाला है। अगले सप्ताह की शुरुआत से ब्लॉगर्स और इंफ्लुएंसर्स को कुछ भी लिखने से पहले सरकार द्वारा मंजूर दस्तावेज की जरूरत होगी। कुछ भी लिखने से पहले चीन के साइबरस्पेश प्रशासन को इसे दिखाना होगा। [metaslider id="9199"] लोगों का मानना है कि ऐसी स्थिति में सरकारी मीडिया और आधिकारिक प्रोपैगेंडा अकाउंट्स को ही सरकार से मंजूरी मिल पाएगी। बता दें कि राजनीति और सैन्य मामलों जैसे विषयों के बारे में लिखने के लिए वर्ष 2017 से ही ब्लॉगर्स को परमिट की जरूरत होती है। हालांकि ये नियम पूरी तरह से प्रचलन में नहीं था। नए नियमों के तहत स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और कानून के मामलों पर लिखने से पहले ब्लॉगर्स को परमिट की आवश्यकता होगी। [metaslider id="5345"]   source link