Thursday, 22 June 2023
Punjab
मोगा में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी के घर पर हमला, मां घायल
पंजाब : बड़ी खबर है कि मोगा के बधनी कलां में बुधवार देर रात इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कुलविंदर की माता रसपाल कौर बुरी तरह से घायल हो गई, जिन्हें मोगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया। रात की घटना के बाद पूरा परिवार लुधियाना डीएमसी में है। इस घटना के बाद कुलविंदर किंदा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कबड्डी खेल को लेकर आपसी रंजिश में उनके घर पर हमला किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी निहाल सिंह वाला मंजीत सिंह पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
[metaslider id=25498]