ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 26 May 2025

इंस्टा क़्वीन अमनदीप कौर फिर गिरफ्तार, अब इस मामले में हुई कार्यवाही

इंस्टा क़्वीन अमनदीप कौर फिर गिरफ्तार, अब इस मामले में हुई कार्यवाही

पंजाब : नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई थार वाली महिला कांस्टेबल एक बार फिर विवादों में आ गई है। जानकारी के अनुसार उसे अब विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में अमनदीप कौर से बठिंडा में विजिलेंस के दफ्तर में पूछताछ की जा रही थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]

बता दें कि इससे पहले अमनदीप कौर को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं अब वह एक बार फिर फंस गई है और विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।