ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 02 August 2021

इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह ने संभाला जालंधर के थाना 8 का कार्यभार

Inspector Rupinder Singh took charge of Police Station 8 of Jalandhar
Inspector Rupinder Singh took charge of Police Station 8 of Jalandhar
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के पुलिस थाना 8 के नए प्रभारी रुपिंदर सिंह ने कार्यभार संभाला। नए थाना प्रभारी रुपिंदर सिंह ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ ,शराब तस्करी , बालश्रम के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा वह स्वयं थाने आने वाले हर फरयादी की त्वरित सुनवाई कर राहत प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे। [metaslider id="1461"] कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर उसमे निर्देश दिए और थाना 8 के क्षेत्र की भौगोलिक स्तिथि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा शिकायतकर्ता थाने से पूर्णता पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट होकर जाए , यह तय किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा अपराधियों की धरपकड़ व क्षेत्र में अमन शान्ति कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ने कहा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करना भी प्रमुख कार्य रहेगा। [metaslider id="9199"]   [metaslider id="9106"]