ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 22 March 2022

महंगाई का झटका - पेट्राेल-डीजल और रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े दाम , पढ़िए जानकारी

Another blow of inflation to the common people, the price of gas cylinder increased by Rs 102
Another blow of inflation to the common people, the price of gas cylinder increased by Rs 102
[metaslider id=9199] लुधियाना : आम जनता काे महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्राेल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद रसाेई गैस की कीमताें ने भी झटका दिया है। बता दे कि पांच राज्यों में चुनाव ख़त्म होते ही अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उछाल का असर अब घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों पर भी दिखने लगा है। बता दे कि वर्ष 2022 में पहली बार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने के साथ-साथ अब रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। लुधियाना में रसोई गैस की कीमत 926.50 रुपये से बढ़ कर 976.50 रुपये पर पहुंच गई है। वहीँ इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बता दे कि सरकार ने नवंबर 2021 से कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। [metaslider id=1461]