ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 01 October 2025

फेस्टिवल सीजन में महंगाई का झटका : एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

फेस्टिवल सीजन में महंगाई का झटका : एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

नेशनल न्यूज़ : आम जनता को फेस्टिव सीजन में महंगाई का झटका लगा है.जैसा की आप सब जानते है कि अक्टूबर के महीने में कई बड़े त्योहार जैसे दिवाली और दशहरा आने वाले हैं। ऐसे में खर्चा भी जमकर होगा। त्योहार आने से पहले गैस एजेंसी की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. 1 अक्टूबर 2025 यानी आज गैस एजेंसी की ओर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

बता दे कि गैस एजेंसी की ओर से 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव किया गया है। इन सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। चलिए अब जान लेते हैं कि आपके शहर में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब कितनी हो गई है?

कोलकाता में पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये थी, जो अब 1700.5 रुपये हो गई है। ऐसे ही चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1738 रुपये से बढ़कर 1754.5 रुपये हो गया है। इसी तरह दिल्ली में 19 वाले सिलेंडर में 15.5 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं मुंबई में 15.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आपको बता दें कि गैस एजेंसी की ओर से 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इनके दाम पहले जैसे ही है।