Tuesday, 08 March 2022
National
महंगाई का झटका- पेट्रोल और डीज़ल से पहले ही CNG की कीमत में हुई बढ़ोतरी
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में मंगलवार को सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है , मिली जानकारी अनुसार 0.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है जबकि वैश्विक तेल की कीमतों पर अधिक स्पष्टता मिलने तक के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को वेट-एंड-वॉच मोड पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सीएनजी की कीमत 56.51 रुपये से बढ़ाकर 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। वहीँ दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी एक रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होगी। मंगलवार से इसकी कीमत 59.58 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। बता दे कि स्थानीय करों के आधार पर दरें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं।
[metaslider id=711]