ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 24 May 2022

श्रीलंका में महंगाई पहुंची शिखर पर , पेट्रोल हुआ 420 रुपये लीटर , सरकार ने भी किये हाथ खड़े

Inflation reached the peak in Sri Lanka, petrol was Rs 420 a liter, the government also raised its hands
Inflation reached the peak in Sri Lanka, petrol was Rs 420 a liter, the government also raised its hands
[metaslider id=9199] कोलंबो : श्रीलंका इस वक़्त बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिससे आमलोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार वहां सरकार के पास विदेशी मुद्रा न के बराबर बची है, और ऐसे में महंगाई हद से ज्यादा बढ़ती जा रही है। वहीँ महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर भार और बढ़ा दिया है। बता दें कि श्रीलंका में इस समय पेट्रोल 420 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 400 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है। आपको बता दे कि श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। वहीँ सरकार के पास चीजों को आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा की भारी कमी है। वहीँ पेट्रोल, रसोई गैस और यहां तक की दवाइयों की भी भारी किल्‍लत देखने को मिल रही है। इससे उभरने के लिए सरकार कई रास्‍ते तलाश रही है। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का कहना है कि खाद्य और परिवहन मूल्य वृद्धि भोजन और अन्य सामानों के दाम भी बढ़ा देगी। वहीँ महिंदा राजपक्षे के बाद प्रधानमंत्री बने रानिल विक्रमसिंघे ने पिछले हफ्ते ये साफ कर दिया था कि हालात तुरंत सुधरने वाले नहीं हैं। कुछ समय तक आम जनता को और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। [metaslider id=1461]