Monday, 18 July 2022
National
जनता पर महंगाई की मार , आज से पैकेटबंद दूध, आटा, लस्सी और पनीर हुआ महंगा
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : जनता पहले से ही महंगाई की मार से दुखी है वहीँ आम आदमी पर आज (18 जुलाई) से महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। वहीँ आज (18 जुलाई से) हमारी रोजमर्रा की जरूरत के कुछ सामान महंगे हो गए हैं। आपको बता दे जीएसटी काउंसिल ने बीते दिनों कुछ सामानों पर वर्तमान में मिल रही छूट को वापस लेने का फैसला लिया था, ये फैसले आज से प्रभाव में आ गए हैं। इसके बाद आज से पैकेटबंद और लेबल लगा गेहूं का आटा, दुग्ध उत्पाद जैसे दूध, पनीर, छाछ व दही जैसी चीजें महंगी हो गईं हैं।
[metaslider id=11116]
आपको बता दे जीएसटी काउंसिल की बैठक में डिब्बाबंद या लेबल लगे (फ्रोजन गुड्स के अलावे) दही, लस्सी, पनीर, शहद, मछली, सूखा सोयाबीन, सूखा मखाना और मटर जैसे उत्पादों, गेहूं व अन्य अनाज के अलावे मूढ़ी या मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया था। बता दे अब तक इन चीजों पर लगने वाली जीएसटी में छूट मिलती थी। उसी तरह विभिन्न पेय पदार्थों के टेट्रा पैक और बैंकों की तरफ से जारी किए जाने वाले चेकबुक पर भी सेवा बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, एटलस, नक्शे तथा चार्ट पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में ये उत्पाद भी आज से महंगे हो गए हैं।
[metaslider id=24910]
बता दे पहले हमें 1000 रुपए से कम किराया वाले सस्ते या बजट होटलों में ठहरने पर कोई जीएसटी चार्ज नहीं देना पड़ता था पर आज से ऐसे होटलों में ठहरने पर 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिये पांच हजार रुपये से अधिक का कमरा (आईसीयू के अतिरिक्त) बुक कराने पर भी पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी चार्ज की जाएगी। ऐसे में, इस चार्ज के लगने के बाद आज से इलाज भी महंगा हो गया है। इसके अलावा आज से स्टेशनरी के सामान और एलईडी लैंप भी महंगे हो गए है।
[metaslider id=1461]