ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 03 July 2021

पंजाब में बिजली संकट के कारण अब तीन दिन बंद रहेगी इंडस्ट्री

Industry will be closed for three days now due to power crisis in Punjab
Industry will be closed for three days now due to power crisis in Punjab
[metaslider id="9199"] जालंधर : पंजाब में बिजली संकट बरकरार है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) ने लार्ज स्केल इंडस्ट्री में काम बंद रखने का एक दिन (आफ-डे) और बढ़ा दिया है। अब इंडस्ट्री शनिवार के बजाय रविवार सुबह आठ बजे से काम शुरू कर पाएगी। पावरकाम के नार्थ जोन में इंडस्ट्री को पहले दो दिन के लिए वीरवार से शनिवार तक काम बंद रखने को कहा गया था, लेकिन नए आदेशों में अब उन्हें 48 के बजाय 72 घंटे काम बंद रखना होगा। [metaslider id="711"] पावरकाम से मिली जानकारी के अनुसार कैटेगरी-दो व तीन का वीरवार को शुरू किया गया आफ-डे रविवार सुबह आठ बजे तक चलेगा। दूसरी तरफ कैटेगरी-एक की लार्ज स्केल (एलएस) सप्लाई इंडस्ट्री पर भी शुक्रवार को आफ-डे लागू कर दिया गया है, जो सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। कैटेगरी-एक में वह इंडस्ट्री शामिल रहती है, जो घरेलू फीडर से सप्लाई लेती है। इस कदम से इंडस्ट्री में उत्पादन खासा प्रभावित होगा। [metaslider id="1461"]     source link