Thursday, 10 November 2022
Sports
भारत का टी20 विश्व चैंपियन बनने का टूटा सपना , सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है । कई क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा , लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 170 रन बना लिए।
[metaslider id=25498]