ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 16 July 2021

अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार की तालिबान-अफगान सेना के बीच झड़प में गई जान

indian-photo-journalist-danish-siddiqui-killed-in-clases-in-kandhar
indian-photo-journalist-danish-siddiqui-killed-in-clases-in-kandhar
[metaslider id="711"] काबुल : अफगानिस्‍तान के कंधार में मौजूद भारतीय फोटो पत्रकार की हत्‍या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार का नाम दानिश सिद्दकी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, वो अंतरराष्‍ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर से जुड़े हुए थे। वो अफगानिस्‍तान की ताजा गतिविधियों पर कवरेज के लिए कुछ दिनों से वहां पर गए थे। दानिश पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। उनकी मौत पर अफगानिस्‍तान में मौजूद भारतीय राजदूत फरीद मामुंदजे ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने बताया कि दो सप्‍ताह पहले ही उनकी मुलाकात दानिश से हुई थी। फरीद ने उन्‍हें अपना करीबी दोस्त बताया है। [metaslider id="1461"] आपको बता दें कि दानिश की मौत अफगान सेना और तालिबान के बीच हुई गोलीबारी के दौरान हुई है। इस दौरान उन्‍हें गोली लग गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय दानिश इस संघर्ष के दौरान कंधार के स्पिन बोल्‍डक जिले में ही थे। अखबार की खबर के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से कंधार में ही काम कर रहे थे। मुंबई के रहने वाले दानिश ने दिल्‍ली के जामिया मिलिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में स्‍नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद यही से ही उन्‍होंने मास कम्‍युनिकेशन का कोर्स भी किया था। उन्‍होंने अपना करियर एक टीवी पत्रकार के रूप में शुरू किया था। इसके बाद फिर उन्‍होंने फोटो पत्रकार के रूप में खुद को मजबूती के साथ इस फील्‍ड में खड़ा किया था। दानिश की मौत ऐसे समय में हुई है जब ताशकंद में अफगानिस्‍तान के मुद्दे पर खास कांफ्रेंस चल रही थी। दो दिवसीय इस बैठक में भारत समेत पाकिस्‍तान के भी प्रतिनिधि मौजूद थे। भारत से इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्‍तान की तरफ से इमरान खान ने इसमें शिरकत की थी। [metaslider id="9199"]     source link