Saturday, 03 June 2023
World
भारतीय मूल के अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष का पदभार संभाला
वॉशिंगटन : बड़ी खबर है कि भारतीय मूल के अजय बंगा ने शुक्रवार (2 जून) से वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वे दो ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं।
3 मई को 63 साल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने अपने 14वें अध्यक्ष के रूप में चुना था। उनका कार्यकाल 5 साल का रहेगा। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेट किया था। बंगा वर्ल्ड बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वे डेविड मालपास की जगह पर आए हैं, जिन्होंने फरवरी में इस्तीफा देने का फैसला किया था।
[metaslider id=25498]