Monday, 19 May 2025
National
भारतीय सेना ने किया बड़ा खुलासा , पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर दागे थे ड्रोन और मिसाइल
नेशनल न्यूज़ : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए गए थे। वहीँ अब पाकिस्तान के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब पर कई बार हमले का प्रयास किया था। इन सभी हमलों को वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। सेना ने आठ मई को हुए नाकाम हमले के बारे में अब बड़ा खुलासा किया है।
[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]सेना के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से आठ मई को कई बार श्री हरमंदिर साहिब पर हमले का प्रयास किया गया। वायुसेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया था।
जीओसी 15 इंफ्रेंट्री के मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को सूचना थी कि पाकिस्तान मिलिट्री के साथ साथ नागरिक संस्थानों को भी निशाना बना सकता है। वहीं धार्मिक संस्थान भी पाकिस्तान के निशाने पर थे। श्री हरमंदिर साहिब एक प्राइम टारगेट था। मेजर जनरल कार्तिक ने बताया कि आठ मई को तड़के पाकिस्तान की तरफ से स्वर्ण मंदिर पर भारी हमले का प्रयास किया गया था। हम पहले से सतर्क थे इसलिए हमने सभी ड्रोन और मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया और श्री हरमंदिर साहिब को आंच नहीं आने दी।