ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 24 August 2022

बादल के करीबी दवा व्यापारी पर इनकम टैक्स की रेड

Income tax raid on drug dealer close to Badal
Income tax raid on drug dealer close to Badal
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] लुधियाना : बड़ी खबर है कि नामी दवा विक्रेता गुरमेल मेडिकल पर आयकर विभाग की तरफ से दबिश दी गई है । आपको बता दे कि गुरमेल मेडिकल स्टोर पंजाब के नामी दवा विक्रेताओं में शामिल है। वहीं ये पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खास है। बताया जा रहा है रेड करने आई यह टीमें पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों से आई हैं। मिली जानकारी अनुसार सुबह पांच बजे के करीब टीमों ने सभी व्यापारिक परिसरों के बाहर दबिश दी। [metaslider id=25498] इसके अलावा इनके कालेज रोड पर दो घरों के साथ-साथ फिरोजपुर रोड स्थित मेडिवेज अस्पताल में भी टीमें पहुंची। विभागीय अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीँ इस छापामारी के चलते लुधियाना की प्रमुख दवा मार्केट पिंडी गली में भी सुबह से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, कई नामी दवा कंपनियों की एजेंसियां भी गुरमेल मेडिकल के पास है और इनके साथ शहर के अधिकतर कारोबारी व्यापार करते हैं। वहीँ इस कार्यवाही के चलते कई दुकानदारों ने आज दुकानें ही नहीं खोली। [metaslider id=25331]