ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 February 2025

कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम की रेड

कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम की रेड

पंजाब : खबर है कि कपूरथला में कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के सर्कुलर रोड स्थित आवास पर वीरवार सुबह चंडीगढ़ से एक टीम पहुंची। चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर अफसरों की टीम ने घर में रेड की। इनके साथ आइटीबीपी के जवान भी थे। सूत्रों के अनुसार, रेड आईटी विभाग की टीम की बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।