ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 26 October 2025

पंजाब में दुखद घटना : शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदली

पंजाब में दुखद घटना : शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदली

पंजाब : पंजाब के फरीदकोट से दुखद घटना की खबर है। शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। घर पर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। कुछ घंटों बाद दूल्हा बरात लेकर पहुंचने वाला था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 

फरीदकोट के गांव बरगाड़ी में परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब उनकी बेटी की शादी से एक दिन पहले मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरगाड़ी निवासी पूजा का रिश्ता नजदीकी गांव राऊवाला के युवक से हुआ था जो दुबई में रहता था। दोनों की सगाई वीडियो कॉल के माध्यम से हुई थी।

कुछ दिन पहले ही लड़का दुबई से भारत लौटा था। 24 अक्तूबर को शादी थी। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। शादी से एक दिन पहले 23 अक्तूबर को दुल्हन के घर जागो कार्यक्रम के दौरान पूजा ने अपने रिश्तेदारों के साथ खूब मस्ती की। रात करीब दो बजे अचानक उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पूजा को दिल का दौरा पड़ा था।