ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 November 2023

सर्दियों में क्या आप भी Geyser ऑन रखकर ही नहाते हो तो आज ही हो जाएं सावधान !

In winter, do you also take bath with the geyser on? So be careful today!
In winter, do you also take bath with the geyser on? So be careful today!
गैजेट्स : सर्दियों के मौसम में गीजर का यूज काफी हद तक बढ़ने लगा है। भारत के कई राज्यों में तो ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। वहीँ ठंड में नहाने के लिए गीजर का इस्तेमाल एक बेस्ट ऑप्शन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Geyser को चालू करके नहाना आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। जी हां, एक गलती के कारण आपको करंट भी लग सकता है। गीजर का इस्तेमाल करते वक्त आपको काफी चौकन्ना रहने की जरूरत है, क्योंकि गीजर एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम है। जो कभी भी धोखा दे सकता है। अगर आपका गीजर ऑन है और आप शावर ले रहे हैं, ऐसे में अचानक हुआ एक शार्ट सर्किट आपकी जान भी ले सकता है। इसलिए जब भी आप गिजर का यूज करें तो इसका स्विच ऑफ कर दें। बहुत से लोग कई बार गीजर को ऑन ही छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करना भी आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए गीजर को इस्तेमाल करने के बाद आपको इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए। अगर आपका गीजर भी लगातार चलता रहता है तो इससे गीजर में ब्लास्ट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपको हमेशा अच्छे और टिकाऊ कंपनी का ही गीजर खरीदना चाहिए। अगर आप लोकल कंपनी के गीजर को खरीद रहे हैं। ऐसे में इसके फटने और खराब होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। इसके अलावा आपको अपने गीजर की समय समय पर सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। आपको अपने गीजर की फिटिंग इंजीनियर से ही करानी चाहिए। [metaslider id=25498]