Tuesday, 11 July 2023
Punjab
मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर के बीच FB पर Live होकर बेटे ने कही ये बात
पंजाब : मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा की तबीयत बिगड़ने और उनके वेंटिलेंटर पर होने की खबरों के बीच उनके बेटे का बयान सामने आया है। बता दे सोशल मीडिया पर पिता के फेसबुक पेज से लाइव होकर उनके बेटे का कहना है कि मीडिया में जो खबरे आ रही है वह मात्र अफवाह है , वह बिल्कुल ठीक है और वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है। अगर कोई उनकी हैल्थ को लेकर पोस्ट आती है तो हमारे फेसबुक पेज पर पुष्टि करें। बता दें कि कुछ समय पहले उनका मामूली ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद इन्फेक्शन बढ़ गया और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वहीं इस खबर के बाद गायक सुरिंदर शिंदा के प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
[metaslider id=25498]