ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 26 January 2023

जालंधर : लतीफपुरा मामले में राज्यपाल को लोग व किसान मांगपत्र सौंपने जा रहे थे कि पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की

In the Latifpura case, people and farmers were going to hand over the demand letter to the governor that the police were heckled
In the Latifpura case, people and farmers were going to hand over the demand letter to the governor that the police were heckled
जालंधर : बता दे कि जालंधर के लतीफपुरा में घर गिराए जाने के विरोध में राज्यपाल को मांग पत्र सौंपने जा रहे लोगों और किसानों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में एक किसान बेहोश हो गया। बता दे प्रदर्शनकारी गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम की तरफ आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे जाने से रोक लिया। मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गया। बता दे कि यहां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम था व राज्यपाल पहुंचे थे , किसान व लतीफ़पुरा के लोग राज्यपाल को मांगपत्र देने के लिए मिलना चाहते थे। वहीँ मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने उनसे कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम है इसलिए वह उन्हें वहां पर नहीं जाने दे सकते। कार्यक्रम के बाद आप राज्यपाल से समय लेकर मिल लें। लेकिन किसान कहने लगे कि उन्हें लतीफपुरा को लेकर राज्यपाल को मांगपत्र सौंपना हैं। इसी बीच पुलिस और किसानों में जमकर धक्कामुक्की हुई। इसके बाद किसान रोड पर ही बैठ गए। [metaslider id=25498]