ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 01 July 2022

पंजाब में आज से हर घर को हर महीने 300 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली, 31 दिसंबर से पहले के सारे बकाया बिल माफ

In Punjab, from today, every house will get 300 units of free electricity every month, all outstanding bills before December 31 will be waived.
In Punjab, from today, every house will get 300 units of free electricity every month, all outstanding bills before December 31 will be waived.
[metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाब में आज से हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। AAP सरकार ने इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। लेकिन इसमें सरकार की तरफ से तय शर्तों का पालन करना होगा। आपको बता दे कि पंजाब में 2 महीने बाद बिजली बिल बनता है। यानी एक बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आपको बता दे कि अगर 2 महीने में बिजली की खपत 600 यूनिट से एक यूनिट भी ज्यादा हुई तो फिर पूरा बिल देना होगा। वहीँ आप सरकार का दावा है कि इससे पंजाब के 73 लाख परिवारों को को फायदा होगा। इसके अलावा CM भगवंत मान ने कहा कि 31 दिसंबर से पहले के जितने भी लोगों के पेंडिंग बिल है वो माफ कर दिए गए हैं। वह चाहे किसी भी कैटेगरी का हो। मुफ्त बिजली के लिए शर्तें :- जनरल कैटेगरी को 2 महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। अगर एक यूनिट ज्यादा हुआ तो पूरा बिल चुकाना पड़ेगा। 1 किलोवाट कनेक्शन तक SC कैटेगरी को 600 यूनिट पूरी तरह मुफ्त रहेगी। वह ज्यादा खर्च करेंगे तो उन्हें उसी अतिरिक्त यूनिट का बिल चुकाना होगा। 1 किलोवाट से ज्यादा कनेक्शन वाले SC कैटेगरी को 600 यूनिट से ज्यादा खर्च होने पर पूरा बिल चुकाना होगा। अगर इनकम टैक्स भरते हैं और 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च हुई तो पूरा बिल चुकाना होगा। [metaslider id=1461]