ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 29 June 2025

पंजाब में AAP पार्टी ने विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला

पंजाब में AAP पार्टी ने विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला

पंजाब : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने AAP विधायक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सीएम मान ने मौजूदा विधायक कुंवर विजय प्रताप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

[metaslider id=75534]

बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण AAP ने उक्त एक्शन लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला है। आपको बता दें कि कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा था कि जब मजीठिया जेल में थे, तब मान सरकार ने उनसे पूछताछ नहीं की और उन्हें जमानत दे दी। परिवार का सम्मान सबका साझा होता है। चाहे नेता हो, अभिनेता हो, अमीर हो या गरीब, दोस्त हो या दुश्मन। कुंवर प्रताप ने कहा था कि, सुबह-सुबह किसी के घर पर छापा मारना नीति के खिलाफ है।

[metaslider id=34068]   [metaslider id=24944]