ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 January 2026

पंजाब में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन युवतियों को मारी टक्कर, अमेजन कंपनी की महिला कर्मी की मौत

पंजाब में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन युवतियों को मारी टक्कर, अमेजन कंपनी की महिला कर्मी की मौत

पंजाब : पंजाब के राजपुरा में बुधवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में अमेजन कंपनी की महिला कर्मी की मौत हो गई।राजपुरा-अंबाला नेशनल हाईवे पर गांव चमारू स्थित अमेजन कंपनी के वेयरहाउस के पास हुए सड़क हादसे में कंपनी की एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से गुस्साए सैकड़ों वर्करों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे के दोनों तरफ जाम लगा दिया, जिससे दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

कंपनी वर्करों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी कंपनी होने के बावजूद वहां एंबुलेंस का कोई प्रबंध नहीं था। घायल युवतियों को निजी वाहनों के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया। वर्करों ने आरोप लगाया कि कंपनी अधिकारियों ने मदद के बजाय बेरुखी दिखाई, जिसके कारण उन्हें हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मृतक नेहा की माता सरबजीत कौर की हालत बेहद नाजुक है। उन्होंने दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।