ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 03 November 2023

दिल दहला देने वाली घटना, पंजाब में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग

Jalandhar: Police registers FIR against BJP leader for obstructing investigation
Jalandhar: Police registers FIR against BJP leader for obstructing investigation
पंजाब : बड़ी खबर है कि समाना से एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में मां-बेटी पानी के तेज बहाव में बह गईं, जबकि पिता और दूसरी बेटी को गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरोड़ी गांव के एक परिवार के 4 सदस्य जिनमें पति चरना राम, पत्नी कैलो देवी, बेटी जसलीन कौर और बेटी जसमीन कौर शामिल हैं। इन्होंने यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित गुरदयालपुरा गांव के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। फिलहाल प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। [metaslider id=25498]