ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 10 April 2022

पंजाब में 12 पुलिस अफसरों पर ड्यूटी में कोताही और रिश्वत के आरोपों में गिरी गाज , महकमे में मचा हड़कंप

In Punjab, 12 police officers were accused of dereliction of duty and bribery, there was a stir in the department
In Punjab, 12 police officers were accused of dereliction of duty and bribery, there was a stir in the department
[metaslider id=9199] लुधियाना : आपको बता कि पंजाब में भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। वहीँ शनिवार को लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा सस्पेंड करने के साथ इनको कारण बताओ नोटिस भी विभाग ने जारी किये हैं। दूसरी तरफ फरीदकोट रेंज के मोगा जिले में एक SHO और 2 ASI को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार उन पर रिश्वत लेने से लेकर गैंगस्टर पेंटा के मामले में मिलीभगत के आरोप हैं। बता दे कि भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस कर्मियों पर एकाएक शुरू हुई कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार अभी कईयों पर और गाज गिरने की उम्मीद है। [metaslider id=1461]