Thursday, 11 November 2021
Jalandhar
जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के मद्देनज़र काजी मंडी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
[metaslider id=711]
जालंधर : बता दे कि पंजाब के डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता द्वारा नशा तस्करों पर सख्ती करने के दिए गए आदेश के बाद वीरवार को कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में नशा तस्करी के गढ़ माने जाने वाले इलाके काजी मंडी में फ्लैग मार्च निकाला । बता दे कि एडीसीपी वन सोहेल कासिम मीर की अगुआई में निकाले गए फ्लैग मार्च में एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलो और थाना डिवीजन 4 के प्रभारी राजेश कुमार, थाना डिवीजन दो के प्रभारी अजायब सिंह, नवी बारादरी के प्रभारी सेवा सिंह, थाना रामा मंडी के प्रभारी नवदीप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
[metaslider id=1461]
वहीँ एडीसीपी ने कहा कि नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ये अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा अगर आपके इलाके में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। वहीँ आपकी शिकायत पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। बता दे कि पिछले दिनों जालंधर दौरे में पंजाब के डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करी पर नकेल कसने में सख्ती के आदेश दिए गए थे ।
[metaslider id=9199]