Monday, 22 August 2022
LUDHIANA
बड़ी खबर : लुधियाना में घर की तीसरी मंजिल पर 2 गैस सिलेंडर फटने से हुआ जबरदस्त ब्लास्ट , कमरे की उड़ी छत
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना में गांधी नगर की गली नंबर 7 में सोमवार को जबरदस्त सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास के लोग घरों से बाहर आ गए। ब्लास्ट घर की तीसरी मंजिल पर हुआ। वहीँ बताया जा रहा है कि घर में 2 सिलेंडर फटे हैं।
वहीँ धमाका होने के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लोगों ने खुद भी आग बुझाने कोशिश की । ये भी बताया जा रहा है कि जिस मकान में सिलेंडर फटे है वहां करीब 7 से 8 किराएदार कमरों में रहते है।
मिली जानकारी अनुसार तीसरी मंजिल पर रहने वाले 2 किराएदार दोपहर के समय खाना खाने कमरे में आए। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनसे कमरे में सिलेंडर खुला रह गया। वहीं पास में AC का कंप्रेसर लगा था। जैसे ही कमरे में आग की लपटें बढ़ीं तो AC का कंप्रेसर भी फट गया। सिलेंडर फटने से तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने से कमरे में पड़ा सारा सामान राख हो गया।
[metaslider id=25498]
इसके अलावा घर की छत्त पर लगी दो पानी की टंकियां भी फट गई। जिस कमरे में आग लगी उस कमरे की मालिक राधा रानी को लोगों ने बुलाया जो किसी फैक्ट्री में काम करती थी। राधा के घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। राधा के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीँ मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हालात को संभाला और आग पर काबू पाया।
[metaslider id=5345]