Saturday, 11 January 2025
Jalandhar
जालंधर के आदमपुर में चाइना डोर से युवक का गला कटा
जालंधर : प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बेची जा रही है। ये डोर इतनी खतरनाक है कि किसी की भी जान को खतरे में डाल सकती है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के आदमपुर एरिया में सामने आया है जानकारी मिली है कि काम से घर लौट रहे एक व्यक्ति का गला चाइनीज डोर से कट गया। गनीमत रही कि सांस की नली कटने से बच गई। पीड़ित के गले पर कई टांके लगे हैं। घटना के तुरंत बाद गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह (45) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।