ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 08 January 2024

जालंधर में चोरों ने गदईपुर इलाके में स्थित अमित ज्वेलर्स में की बड़ी चोरी

In Jalandhar, thieves committed major theft in Amit Jewelers located in Gadaipur area.
In Jalandhar, thieves committed major theft in Amit Jewelers located in Gadaipur area.
जालंधर : खबर है कि चोरों ने सोमवार सुबह तड़के गदईपुर इलाके में अमित ज्वेलर्स शोरूम में बड़ी चोरी को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार चोर लाखों की कीमत के सोने व चांदी के गहने चुरा ले गए । आशंका जताई जा रही है कि चोर 8 से 10 की गिनती में थे। शोरूम मालिक अमित ने बताया कि उन्हें सोमवार तड़के 4 बजे सूचना मिली थी कि उनके शोरूम के शटर खुले हुए है। वह तुरंत अपने भाई को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने शोरूम का फ्रंट शीशा भी तोड़ा हुआ था। अंदर से सेफ तक गायब थे।