ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 25 August 2021

जालंधर में भाजपा नेताओं का विरोध करने सर्किट हाउस पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका , माहौल तनावपूर्ण हुआ

In Jalandhar, the police stopped the farmers who reached the Circuit House to protest the BJP leaders, the atmosphere became tense.
In Jalandhar, the police stopped the farmers who reached the Circuit House to protest the BJP leaders, the atmosphere became tense.
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में किसान सर्किट हाउस में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का घेराव करने पहुंचे । इस बीच जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहां मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है । यहाँ मौके पर कई किसान जत्थेबंदियां पहुंची । वहीँ शाम चार बजे के बाद किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया । किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। उनके और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई । वहीँ कुछ किसानों ने सर्किट हाउस की दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। पर चौकस पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। [metaslider id="1461"] वहीँ इससे पहले, सुबह कुछ किसान सर्किट हाउस के नजदीक पहुंचे जबकि ज्यादातर को नेशनल हाईवे पर मैकडोनाल्ड के पास ही पुलिस ने नाकाबंदी कर रोक लिया। इसके बाद किसानों ने पीएपी चौक में भी पहुंचकर ट्रैफिक जाम किया। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। [metaslider id="9199"]