Tuesday, 20 September 2022
Jalandhar
जालंधर में पुलिस नाका देख भाग रहे युवकों की बाइक टकराई पुलिस मुलाज़िम से , पुलिस मुलाज़िम हुआ जख्मी
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
जालंधर : शहर में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना को रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। आज श्री राम चौक कारपोरेशन दफ्तर के बाहर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाका लगाया गया था। वहीँ उस वक्त ट्रिपलिंग कर बाइक पर जा रहे युवकों को रुकने का इशारा किया तो नाका का तोड़ भागने लगे। भागने का प्रयास कर रहे युवकों का बाइक बेकाबू होकर नाके पर खड़े पुलिसकर्मी से जा टकराया। जिससे नाके पर तैनात SI सतनाम सिंह के पैर पर चोट लग गई और घायल हो गए , पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
[metaslider id=25498]
मिली जानकारी अनुसार युवको को काबू कर लिया गया है बाइक चला रहे युवक ने बताया कि वह मोबाइल कवर लेने के लिए अपने साथियों के साथ आया हुआ था। वापस जा रहे थे लेकिन पुलिस देख वह घबरा गए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालान के डर से उसने बाइक तेज पर वहां से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी के बीच मोटरसाइकिल जा लगा।
[metaslider id=9199]