Tuesday, 14 September 2021
Jalandhar
जालंधर में सूर्यकिरण टीम के विमान ने आसमान में लगाई कलाबाजियां, लोगों का ध्यान किया आकर्षित
[metaslider id="711"]
जालंधर : मिली जानकारी अनुसार भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध एरोबैटिक टीम सूर्य किरण के एक विमान ने मंगलवार दोपहर बाद महानगर के आसमान में कलाबाजियां दिखाई और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्राप्त जानकारी मुताबिक दोपहर करीब 1:45 बजे आसमान में लाल रंग के हॉक एमके 132 विमान की कलाबाजियों ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। वहीँ विमान महानगर के विभिन्न हिस्सों के ऊपर से उड़ान भरता रहा और बीच-बीच में तीखे मोड़ लेकर और कभी धुआं छोड़ते हुए दिखाई दिया ।
[metaslider id="1461"]