ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 January 2022

जालंधर में विद्यार्थियों ने सेना भर्ती की परीक्षा न होने के विरोध में किया नेशनल हाईवे जाम

In Jalandhar, students jammed the national highway in protest against the absence of army recruitment exam.
In Jalandhar, students jammed the national highway in protest against the absence of army recruitment exam.
[metaslider id=9199] जालंधर कैंट : आपको बता दे कि सेना की लिखित परीक्षा ना होने से नाराज दूरदराज गांव से आए नौजवानों ने आज जालंधर में रामामंडी के पास नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। वहीँ युवकों का कहना था कि उनका भर्ती के लिए मेडिकल हुए करीब 1 साल हो गया है। उसके बावजूद उन्हें 1 साल से लिखित परीक्षा के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है। उनका कहना था कि आज भी लिखित परीक्षा थी परंतु यह कहकर उन्हें वापस भेज दिया कि कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित की जा रही है। पेपर देने आए छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब पंजाब पुलिस के आठ लाख नौजवानों के एग्जाम हो सकते हैं, राजनीतिक रैलियां हो सकती हैं तो उनके एग्जाम क्यों नहीं हो सकते। वहीँ धरना प्रदर्शन के चलते दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। जिससे आम जनता भी खासी परेशान दिखी। खबर लिखे जाने तक मोके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी थी। [metaslider id=711]