ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 25 October 2023

जालंधर में शिवसेना नेता की बेटी ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर , युवक की मौत

In Jalandhar, Shiv Sena leader's daughter hits a young man standing on the roadside, the young man dies
In Jalandhar, Shiv Sena leader's daughter hits a young man standing on the roadside, the young man dies
जालंधर : खबर है कि जालंधर के शिव सेना नेता की बेटी ने देर रात एक्टिवा से सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी, जिसके उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कंगसाबू के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कंगसाबू में सोमवार रात एक धार्मिक समागम था, जिसमें राकेश शामिल होकर घर लौट रहा था। रात करीब 3 बजे वह कार्यक्रम के पास ही सड़क पर खड़ा था कि तेज रफ्तार एक्टिवा पर आई नेता की बेटी ने टक्कर मार दी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]