ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 29 October 2023

Big News : जालंधर में सरेआम Wine Shop से पिस्टल की नोक पर लुटेरे 1 लाख 37 हजार की नकदी लेकर फरार

In Jalandhar, robbers openly ran away with cash worth Rs 1 lakh 37 thousand from a wine shop at pistol point.
In Jalandhar, robbers openly ran away with cash worth Rs 1 lakh 37 thousand from a wine shop at pistol point.
जालंधर : जालंधर से बड़ी वारदात की खबर है। जानकारी मिली है कि जालंधर में 66 फुटी रोड पर एक वाइन शॉप पर बाइक सवार 2 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार लुटेरे पिस्टल की नोक पर 1 लाख 37 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। उक्त सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। उक्त वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। दुकानदार ने बताया कि घटना करीब साढ़े 9 बजे की है। स्पलेंडर पर 2 अज्ञात लुटेरे आए जिन्होंने मंकी कैप पहनी हुई थी। पहले उन्होंन शराब की बोतलों के रेट पूछने शूरू किए। फिर इसी दौरान अचानक से उन्होंने पिस्टल निकाल ली और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो वह उन्हें जान से मार देंगे। लुटेरों ने दुकान से 1 लाख 37 हजार की नकदी छीन ली और फरार हो गए । [metaslider id=25498]