ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 24 May 2021

जालंधर में एक वर्ष में 22.79 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 22.75 रुपए प्रति लीटर डीजल के भी दाम बढ़े

Big news: Now you will not get petrol and diesel after 5 pm in Punjab, read all the information
Big news: Now you will not get petrol and diesel after 5 pm in Punjab, read all the information
[metaslider id="711"] जालंधर : लॉकडाउन की अवधि के दौरान जहां लोगों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ाया है। महानगर जालंधर में बीते एक वर्ष की अवधि के दौरान पेट्रोल 22:79 रुपए प्रति लीटर और डीजल 22.75 रुपए प्रति लीटर की दर पर महंगा हुआ है। पेट्रोल डीजल के दाम में हुई वृद्धि से जहां उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं पेट्रोलियम डीलर भी भारी असंतोष जाहिर कर रहे हैं। पेट्रोलियम डीलर्स का तर्क है कि तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर अपना मुनाफा तो बढ़ा रही हैं लेकिन बीते 4 वर्ष से लंबित डीलर मार्जिन बढ़ाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। [metaslider id="9199"] पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन, पंजाब (पीपीडीएपी) की जालंधर इकाई के अध्यक्ष सुखमोहन सिंह सहगल ने कहा कि बीते वर्ष 24 मई 2020 को जालंधर में पेट्रोल के दाम 71.69 रुपए प्रति लीटर थे जो कि 24 मई 2021 को 94.98 रुपए प्रति लीटर हैं। एक साल में प्रति लीटर कीमत में 22.79 रुपए की वृद्धि देखी जा सकती है। इसी तरह से 24 मई 2020 को जालंधर में डीजल का मूल्य 63.39 रुपए प्रति लीटर था ,जो 24 मई 2021 को 86.14 रुपए प्रति लीटर है। डीजल मूल्य में भी 22.75 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष की अवधि के दौरान पेट्रोलियम डीलर्स के खर्चे में कोई कमी नहीं आई है। बिक्री जरूर कम हुई है। बावजूद उसके उन्हें मुलाजिमों का वेतन देना पड़ रहा है। बिजली के बिल अदा करने पड़ रहे हैं और मेंटेनेंस करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम व्यवसाय को बचाने के लिए डीलर मार्जिन बढ़ाया जाना अति जरूरी है। [metaslider id="5345"]     source link