ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 14 December 2022

जालंधर में निहंग सिहंगों ने खोखो से सिगरेट-तंबाकू के पैकेट बाहर फेंक लगाई आग , पुलिस आई हरकत में

In Jalandhar, Nihang singh threw cigarette-tobacco packets out of the hollows, the police swung into action
In Jalandhar, Nihang singh threw cigarette-tobacco packets out of the hollows, the police swung into action
[metaslider id=11116] जालंधर : खबर है कि जालंधर में निहंग सिहंगों ने खोखो से सिगरेट-तंबाकू के पैकेट बाहर फेंक उन्हें आग लगाई। मिली जानकारी अनुसार बुधवार को पांच-छह निहंग तलवारें और भाले लेकर गुरु तेग बहादुर नगर में मैनब्रो चौक के पास पहुंचे और सिगरेट-पान के खोखे तोड़ डाले। वहीँ निहंगों सिहंगों ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के रास्ते में जो सिगरेट-तंबाकू बेचने वाले खोखे-दुकानें मिली हैं उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हमने इन लोगों से अपील की है कि यह तंबाकू, सिगरेट का काम छोड़कर कोई और काम धंधा कर ले जैसे चाय, बच्चों का समान बेचने का काम कर लें। वहीँ इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरु तेग बहादुर नगर में पान-सिगरेट-तंबाकू के खोखे तोड़ने के मामले में 4 निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी जालंधर जगमोहन सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पीड़ित के ब्यान पर जांच शुरू की गयी। जिसके बाद तीन सिख युवक तरनतारन और एक लांबड़ा (जालंधर) से जो यहाँ तोड़फोड़ करने के लिए आए थे उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। [metaslider id=25498]